चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति संगीता शुक्ला ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शैक्षिक सत्र 2026-27 से 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीए-बीएड, बीएससी-बीएड) शुरू किए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा, लोक संस्कृति और आधुनिक शिक्षा के समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायिका मालिनी अवस्थी को हिंदी विभाग में प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के पद पर नामित किया गया।