फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोहटा के डूंगर गांव में जातिए संघर्ष, जमकर हुआ पथराव और मारपीट, पुलिस ने बमुश्किल पाया काबू, एक घायल

मेरठ। रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में बृहस्पतिवार की साय को मामूली कहासुनी के बाद दो जातियों के पक्षों में संघर्ष हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने बमुश्किल स्थिति पर काबू पाया। तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। जिसमें पथराव भी हुआ लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को गांव डूंगर में जाटव समाज के लोगों द्वारा माही पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। गांव निवासी बंटी जाटव पुत्र राजेंद्र साय को सात बजे के लगभग भंडारे में शामिल होने के बाद वापस अपने घर के लिए जा रहा था। जब वह मनोज उर्फ मन्नू जाट पुत्र चंद्रसेन के मकान के सामने पहुंचा तो मकान के गेट पर मनोज ओर उसका पिता खड़े हुए थे। भंडारे के आयोजन को लेकर बंटी और मनोज के बीच वार्ता लाप शुरू हुआ। वार्ता होते हुए ही कुछ देर में दोनों में गाली गलौज ओर मारपीट होनी शुरू हो गई। आरोप है कि मनोज पक्ष ने बंटी को जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया और बंधक बना पिटाई करने लगे। इसी बीच किसी ने चर्चा फैला दी कि बंटी की मनोज ओर उसके परिवार वालों ने अपने घर के अंदर ले जाकर पीट पीट कर घायल कर दिया। यह सूचना मिलते ही जाटव समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया ओर भारी संख्या में मनोज के घर पर पहुंच गए। ओर जब वो बंटी को उनके चुंगल से निकालने लगे तो पुनः दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच मनोज पक्ष के लोग अपने घर से अपनी लाइसेंसी हथियार निकाल लाये ओर दोनों पक्षों में जब संघर्ष होने लगा तो इसी बीच मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को डाट फटकार कर स्थिति पर नियंत्रण किया। वही मनोज पक्ष का आरोप है कि बंटी ने ही गाली गलौज की ओर बाद में उसके पक्ष के लोगो ने घर पर आकर हमला बोला है। उधर ग्रामीणों की भारी भीड़ बढ़ती देख रोहटा जानी ओर पीआरवी की पुलिस भारी संख्या में गांव में पहुंची ओर बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत करते हुए स्थिति पर काबू पाया। यदि पुलिस समय से नहीं पहुंचती ओर स्थिति पर काबू नहीं करती तो दोनों पक्षों में संघर्ष बढ़ा हो सकता था। क्योंकि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों ले लोग बार बार भीड़ रहे थे। उसके बाद पुलिस घायल बंटी को उपचार के लिए रोहटा सीएचसी लेकर गई ओर उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया। वही पुलिस ने मनोज सहित उसके पक्ष के भी तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनो पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें