मेरठ। खरखौदा थाने की जमीन पर मस्जिद का निर्माण होने के मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि ज़मीन खरखौदा थाने और चौकी की है। उन्होंने मस्जि़द से संबंधित लोगों से मस्जि़द के कागजात 7 दिन के अंदर दिखाने की चेतावनी दी है। एसपी देहात ने कहा कि यदि 7 दिन के अंदर कागजात नहीं दिखाए गए, तो कार्रवाई होगी।