मेरठ। भाजपा की ओर से रजपुरा मंडल क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी रहे। रजपुरा मंडल अध्यक्ष मोनू चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा रैली मामेपुर गांव से शुरू होकर ललसाना गांव तक निकाली गई। कार्यकर्ताओं सहित बच्चे भी देश प्रेम की भावना लिए रैली में शामिल हुए। रैली ढोल नगाड़ों के साथ भारत माता की जय, देश के वीर जवान अमर रहे के नारे गूंजते रहे। गांवों में महिलाओं जगह जगह फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया। ललसाना गांव में एक सभा की गई। जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा कि देश के सम्मान में सभी अपने घर पर तिरंगा लगाए। अगर गांव में वीर सैनिकों की प्रतिमा है तो वह साफ सफाई करें, पुष्प चढ़ाए। इस मौके पर ग्रामीणों ने स्वदेशी वस्तुएं प्रयोग करने, देश में बने कपड़े पहनने का संकल्प लिया। मोनू चौधरी ने बताया कि स्वतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इस मौके पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी विनोद गौड़, ललसाना ग्राम प्रधान श्यामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।