फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी: राजेंद्र अग्रवाल

Dimple Sirohi Updated Sun, 29 Mar 2026 02:59 PM IST

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एनएच-34 स्थित सैनी गांव के रॉयल रिजॉर्ट में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। रजपुरा मंडल अध्यक्ष मोनू चौधरी ने उनका स्वागत किया। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा तीन प्रमुख बिंदुओं पर संचालित होती है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण वैचारिक अधिष्ठान है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं की पार्टी है और समावेशी समाज के निर्माण के लिए सभी के विचारों का सम्मान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद देश को एकता के सूत्र में बांधकर रखता है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के दूसरे प्रमुख सिद्धांत एकात्म मानववाद और पांच निष्ठाओं का उल्लेख किया। इन निष्ठाओं में राष्ट्रीयता/राष्ट्रवाद, लोकतंत्र, शोषणमुक्त समता समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथनिरपेक्षता और मूल्य आधारित राजनीति शामिल हैं। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें