फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाकियू संघर्ष मोर्चा छह मांगों को लेकर दिल्ली संसद भवन तक निकालेगा पद यात्रा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाए कई मुद्दे

मेरठ। मवाना में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा राजवाड़ा पैलेस में एक प्रेस वार्ता की गई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि 17 सितंबर से हरिद्वार से दिल्ली संसद भवन तक 6 मांगों को लेकर पद यात्रा की तैयारी चल रही है जिनमें प्रमुख मांग गन्ना मूल्य 500 रुपए कुंतल हो, वाहनों को खरीदते समय लिए जाने वाला रोड टेक्स माफ़ हो, बिजनौर में गुलदार के हमले में घायल लोगों को मुआवजा मिले, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगे, बजाज शुगर मिल पर किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाए और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, सन्नी चौधरी, विपिन गुर्जर, अनीता चौधरी, गीता चौधरी, नरेश भाटी आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें