मेरठ के भावनपुर थाना के गांव अब्दुलापुर स्थित में बाबा साहाब की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती के अवसर पर पांच डीजे आठ रथ, सात छोटी बगगी के साथ साथ ढोल बेंड बाजो के साथ भारी संख्या में लोगो एवं महिलाओं ने भाग लिया। वही अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं एव बच्चो ने पुष्प वर्षा की। शोभा यात्रा में मोजूद लोगो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। शोभायात्रा में डीजे की धुन पर भारी संख्या मे लोगो ने डांस किया। वही शोभायाा अंबेडकर बोद्व विहार से शुरू होकर खालसा मोहल्ला जगीर खिरन्नी मोहल्ला, हंण्डियां मोहल्ला से होते हुए किला परीक्षितगढ रोड से होते हुए हुसैनी चौक से वापिस अंबेडकर बोद्व विहार जाकर संपन्न होगी। इस अवसर पर सीओ सदर देहात सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। वही दूसरी ओर गांव किनानगर, ओरंगाबाद, जयभीमनगर, भावनपुर सहित कई अन्य गांवो में भी धूमधाम से बाबा साहाब की जयंती मनाई गई।