मेरठ। शहर की साहित्यिक और सांस्कृतिक दुनिया का माहौल तब और भी सुरीला हो गया जब सर्दियों की गुलाबी ठंड में, पुराने हिंदी गीतों की मधुर तान के साथ, Literary Lounge Publication द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक लेखक आदित्य जैन की भावनाओं, संवेदनाओं और आधुनिक प्रेम की जटिलताओं को छूने वाली एक अनोखी कहानी है। समा में आयोजित इस आयोजन ने न केवल श्रोताओं का दिल जीत लिया, बल्कि हर उस व्यक्ति को भावुक कर दिया जो कभी न कभी किसी अधूरी मोहब्बत से गुज़रा हो। शाम की शुरुआत संगीतकार सम्पक जैन और गायिका एंजल जैन की शानदार प्रस्तुति से हुई। दोनों कलाकारों ने अपनी सुरीली आवाज़ और सूफियाना अंदाज़ से पुराने गीतों को एक नया जादू दे दिया। उनके सुरों के साथ पूरा माहौल सजीव, शांत और बेहद दिलकश महसूस हो रहा था जैसे ठंड की इस शाम में संगीत ही एक गर्म पनाह बन गया हो।