फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर 250 छात्राओं को साइकिलें वितरित, बोले अतुल प्रधान-हर व्यक्ति की समस्या का समाधान लक्ष्य

दौराला के सरधना रोड स्थित एक रिसोर्ट में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर विचार गोष्ठी और मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतुल प्रधान ने करीब 250 छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान कराना है। कार्यक्रम में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक ने प्रदेश की विभिन्न जनसमस्याओं, महंगाई, शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों पर भी अपने विचार रखे तथा लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें