मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नवनिर्मित सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित इस प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो सहित अन्य स्पर्धाएं कराई गईं। लेकिन कई स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा ना के बराबर देखने को मिली। कई इवेंट ऐसे रहे जिसमें सिर्फ 2 खिलाड़ी थे तो कई में महज एक ही खिलाड़ी ने हिस्सा लिया। ऐसे में बिना मुकाबले के ही खिलाड़ियों का चयन हो गया।