फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 1970-80 बैच की पुरातन छात्राओं ने आरजी पीजी कॉलेज का किया भ्रमण

Pratyush Sharma Updated Mon, 06 Apr 2026 10:18 PM IST

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को 1970-80 के बैच की पांच पुरातन छात्राओं ने कॉलेज का भ्रमण किया। उन्होंने वर्तमान छात्राओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। भ्रमण करने वाली पुरातन छात्राओं में निशि जैन, अंजुल अग्रवाल, मंजरी पाल, मुक्ता जैन और अमृत अग्रवाल शामिल थीं। उन्होंने प्राचार्य निवेदिता कुमारी और अन्य महाविद्यालय पदाधिकारियों से मुलाकात की। मंजरी पाल ने कॉलेज के अनुशासन और वातावरण की सराहना की। निशि जैन ने बताया कि कॉलेज ने उन्हें समाज सेवा की प्रेरणा दी। मुक्ता जैन ने कहा कि कॉलेज ने जो आत्मविश्वास दिया उसी के कारण मैं 42 साल शिक्षण कार्य कर पाई। अंजुल अग्रवाल ने अपने टॉपर बनने और समाज सेविका बनने का श्रेय कॉलेज को दिया। अमृत अग्रवाल ने कॉलेज के हॉस्टल को सर्वांगीण विकास में सहायक बताया। प्राचार्य निवेदिता कुमारी ने उन्हें इस वर्ष का पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी और छात्राओं को प्रेरणा लेने की सलाह दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें