फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मुकदमे में गवाही न देने पर हत्या की धमकी मिलने का आरोप, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित

प्रत्युष शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST

मेरठ। बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे एक पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई और अपनी जान की भी सुरक्षा मांगी। पीड़ित थाना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला था। पीड़ित अकबर का कहना था कि उन्होंने कुछ समय पहले थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में एक जमीन का सौदा अब्दुल्लापुर के रहने वाले शाकिर अहमद से किया था। लेकिन शाकिर एक बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है जिस पर करीब दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड कहा जाता है वहीं पीड़ित ने उसी मामले में उस वक्त मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोपी शाकिर अहमद को जेल भेज दिया था जो करीब 14 महीने की जेल भी काट चुका है। अब उस मुक़दमे में पीड़ित अकबर की गवाही चल रही है। गवाही ना देने को लेकर शाकिर अहमद और उसका पुत्र असद रज़ा पीडि़त को जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं पीड़ित ने यह भी कहा कि इसका पुत्र असद रजा अपने आप को एक मंत्री का करीबी बताता है जिसकी वे उन्हें धमकी देते हैं लगातार उनको धमकी दी जा रही हैं। पीड़ित ने कहा कि उन्हें आशंका है कि ये लोग उनकी हत्या कर देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें