मेरठ। दौराला के गेसूपुर बफावत गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में सुनील और उसकी बेटी खुशी घायल हो गए। सोमवार को थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया और मामले की जांच में जुट गई।