मेरठ। मवाना के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 'सच्ची सहेली' संस्था की ओर से 'बाल अधिकार 'विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय में बाल अधिकार रैली भी निकाली गई। प्रतियोगिता में कक्षा 7 से कक्षा 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अलशिफा ने प्रथम, निधि ने द्वितीय तथा सानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था प्रतिनिधि अंशु बत्रा ने छात्राओं को बाल अधिकार जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, मनोरंजन व खेल, समानता, सुरक्षा आदि विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रधानाचार्या आशा भारती ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर डॉ संगीता जैन, कविता रस्तोगी, आशा रानी, वंदना सिंह, आदि उपस्थित रही।