फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे नायब सूबेदार का हार्ट अटैक से निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मेरठ। ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे मेरठ के तोफापुर गांव निवासी नायब सूबेदार अरुण यादव का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह राजस्थान के जोधपुर में 407 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात थे। सोमवार सुबह तोफापुर गांव में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। परीक्षितगढ़ ब्लॉक के गांव तोफापुर निवासी नायब सूबेदार 43 वर्षीय अरुण यादव सन 2000 में सेना में भर्ती हुए थे। पिछले तीन सालों से वह राजस्थान के जोधपुर में 407 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात थे। अरुण 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे थी। उनकी ड्यूटी लोंगेवाला बोर्डर पर थी। परिजनों के अनुसार बीते 3 जनवरी को ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई। सोमवार सुबह सैन्य अधिकारी उनके पार्थिव शरीर को गांव लेकर पहुंचे। परिजनों के फैसले के बाद उनके खेत में ही सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसडीएम मवाना, नायब तहसीलदार, सीओ सदर देहात, इंचौली थाना पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें