फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग, श्रमिकों ने भागकर बचाई जान, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

मेरठ। सरधना के मोहल्ला किला खेवान स्थित एक पावरलूम फैक्ट्री में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिकों के बीच भगदड़ मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में मदद करने लगे। हादसा मोहल्ला किला खेवान निवासी महताब पुत्र इलियास की पावरलूम फैक्ट्री में हुआ। फैक्ट्री में करीब दर्जनों श्रमिक काम कर रहे थे, जिनमें से अधिकांश ने किसी तरह अपनी जान बचाई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोग, फैक्ट्री कर्मचारी और दमकल विभाग की टीम ने मिलकर प्रयास किए। हालांकि, तब तक फैक्ट्री में रखा हजारों रुपये का कपड़ा, धागा, व अन्य मशीनरी जलकर राख हो चुकी थी। यह पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, और तस्वीरों में स्पष्ट दिख रहा है कि आग तेजी से फैक्ट्री के भीतर फैल गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हो सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें