फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ईंटों से भरे डंपर ने कार में मारी टक्कर, बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात

प्रत्युष शर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:37 PM IST

मेरठ। सरूरपुर के मेरठ-बड़ौत मार्ग पर ईंटों से भरे एक डंपर द्वारा कार को जानबूझकर टक्कर मार दी। कार में सवार सागर, शिवम, प्रियम,गौरव व अनुज बाल बाल बच गए। घटना के बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। सूचना पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित सागर ने तहरीर में बताया कि रविवार को वह अपने चार साथियों के साथ बागपत के दोहगट में शादी समारोह में शामिल होकर वापस मेरठ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बरनावा क्षेत्र में पहुंचे, उनके आगे ईंटों से भरा एक डंपर चल रहा था। कार सवारों ने डंपर चालक को पास देने के लिए डिपर व हॉर्न दिया। आरोप है कि चालक व उसके साथियों ने जानबूझकर साइड नहीं दी। विरोध करने पर डंपर की छत पर बैठे तीन लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। किसी तरह कार सवारों ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद डंपर सवार आरोपियों ने कस्बा खिवाई में अपने साथियों को फोन कर कार का नंबर बता दिया। जब कार सवार खिवाई पहुंचे तो आरोपियों के साथियों ने डंपर व ट्रैक्टर को सड़क के बीच खड़ा कर उनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। जान का खतरा भांपते हुए कार सवारों ने वाहन मोड़कर सरधना की ओर भागने की कोशिश की। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूसरे डंपर ने जान से मारने की नीयत से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से कार सड़क किनारे एचटी लाइन के खंभे से जा टकराई। जिससे खंभा टूटकर कार पर गिर गया। गनीमत रही कि कार के चारों एयरबैग खुल गए। जिससे कार सवारों की जान बच गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरोप है कि इसके बाद भी हमलावरों ने कार पर पथराव करते हुए कई राउंड फायरिंग की। घटना की सूचना पीड़ितों ने पुलिस व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में हंगामा करते हुए मेरठ-बड़ौत मार्ग पर जाम लगा दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण कस्बा खिवाई में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख सरूरपुर सहित आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ जांच कर नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें