मेरठ। बुधवार को क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ द्वारा धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रमों के तहत दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि डा. उमेश कुमार पटेल जी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रमुख उद्योग पति तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर ने की। दीपोत्सव का कार्यक्रम का शुभारम्भ क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी की प्रतिमा कमिश्नरी चौराहे पर 1100 दीपक जलाकर किया गया। आज पूरे भारतवर्ष मे क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी को नमन करने के लिए एक दीप शहीद धनसिंह कोतवाल जी को नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत जम्मू कशमीर से लेकर महाराष्ट्र तक एक दीपक जलाकर शहीद धनसिंह कोतवाल जी को श्रर्द्धासुमन अर्पित किये गए। दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री सरबजीत सिंह कपूर, पूर्व पार्षद गुलबीर सिंह, डॉक्टर अशोक कुमार चौधरी, प्रमुख उद्योगपति उमेश पटेल, मुनीष पटेल, गौतम प्रजापति, इंजीनियर अनिल राणा, प्रधान कर्मवीर सिंह, बड़े भाई हंसराज सिंह, धनसिंह कोतवाल जी के प्रपोत्र एवं शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपरानाह प्रधानाचार्य संजीव नागर, संजय धामा, विनय कुमार, अजय सोम, सुरेन्द्र राणा, तथा धनसिंह कोतवाल महिला शोध समूह की सहसंयोजिका रीमा एवं सोशल मीडिया प्रभार ज्योति तथा इवेंट मैनेजमेंट से अंशिका ने कार्यक्रम में दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतवर्ष में मनाए जाने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ किया।