मेरठ में शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी पर जमकर हमला बोला। शिया धर्म गुरू ने कहा, वसीम रिजवी सिर्फ धोखा देगा और आरएसएस वसीम रिजवी को बचाने के चक्कर में आजम खां को भी बचा रही है। दूसरी तरफ तीन तलाक के मुद्दे पर भी शिया धर्मगुरू ने अपनी राय रखी।