फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapsad Case: रूबी-पारस की कोर्ट में गवाही से कपसाड़ केस में नया मोड़! | Meerut

Video Updated Mon, 12 Jan 2026 12:03 PM IST

रविवार… छुट्टी का दिन, लेकिन मेरठ की कचहरी में सन्नाटा नहीं, बल्कि बूटों की गूंज थी। कपसाड़ गांव की सुनीता की हत्या और बेटी रूबी के अपहरण का आरोपी पारस सोम—भारी पुलिस पहरे में अदालत पहुंचा। चेहरा ढका, जुबान पर बेगुनाही की दुहाई… लेकिन अदालत के सामने थे साक्ष्य, और न्याय की कसौटी।
एक ओर मां की हत्या का दर्द, दूसरी ओर बेटी के बयान—इस हाईप्रोफाइल केस में कोर्ट से लेकर जेल तक क्या-क्या हुआ, कैसे पूरी कचहरी छावनी में बदली… 
मेरठ के सरधना थाना इलाके के कपसाड़ गांव में अनुसूचित जाति की महिला सुनीता की हत्या और उसकी बेटी रूबी के अपहरण के मुख्य आरोपी पारस सोम को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रविवार को भारी सुरक्षा-व्यवस्था और गहमागहमी के बीच पुलिस ने पारस को स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश किया। उस पर हत्या, अपहरण और SC-ST एक्ट की संगीन धाराएं लगी हैं।
वहीं, रूबी के एसीजेएम-द्वितीय की अदालत में बयान दर्ज कराए गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रूबी ने अपनी मां की हत्या और खुद के अपहरण के लिए पारस सोम को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ बयान दर्ज कराए हैं। बयान के बाद उसे काउंसलिंग के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित आशा ज्योति केंद्र भेज दिया गया।
शाम करीब साढ़े चार बजे सरधना समेत कई थानों की फोर्स पारस सोम को घेरे में लेकर स्पेशल सीजेएम की अदालत में पहुंची। उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट सावन कुमार के समक्ष पेश किया गया। करीब दस मिनट तक चली पेशी के बाद आरोपी का रिमांड बनाकर उसे हत्या, अपहरण और SC-ST एक्ट की धाराओं में जेल भेज दिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मामले की जांच सीओ सरधना आशुतोष कुमार कर रहे हैं। कोर्ट के सामने सभी पुख्ता साक्ष्य पेश किए गए, जिसके आधार पर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें