आपने कई बार सरकारी स्कूलों की बदहाली की खबरें देखी होंगी लेकिन अब आपको मेरठ के एक ऐसे सरकारी स्कूल की तस्वीरें दिखाते हैं जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। इस सरकारी स्कूल में बच्चों को ऐसी हाईटेक पढ़ाई कराई जा रही है कि अब लोगों में प्राइवेट स्कूल की जगह इस सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला कराने की होड़ लगी है।