मेरठ में डकैती के एक मामले का खुलासा करने बैठी पुलिस के लिए उस समय अजीब हालात पैदा हो गए जब पीड़ित मीट व्यापारी ने पुलिस पर जबरन नकली माल की बरामदगी का आरोप लगा दिया। पीड़ित का आरोप है कि डकैत तो असली पकड़े गए लेकिन उनसे जिस माल की बरामदगी दिखाई जा रही है वो सब सामान नकली है।