उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर आज मऊ में जानलेवा हमले में घायल युवक का हाल पुछने अस्पताल पहुचें जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सुभसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राजभर को मूर्ख और धूर्त भी बता दिया। आपको बता दे कि ओमप्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी के बारे में मीडिया से बात चीत करते दौरान कहा कि वो सपा के नेता है। उनका संपर्क सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से है। अब्बास अंसारी पर ईडी की कार्यवाई को लेकर राजभर ने कहा कि ''अब्बास अंसारी केवल हमारी पार्टी के सिंबल से चुनाव लड़े थे, लेकिन वह नेता समाजवादी पार्टी के हैं। समाजवादी पार्टी ने हमको 12 कैंडिडेट दिए थे उसी में से वह भी थे, केवल सिंबल हमने दिया है. वह हमारी पार्टी से विधायक जरूर हैं, लेकिन नेता समाजवादी पार्टी के हैं. ईडी अपना काम कर रही है।"
ओपी राजभर के इस बयान पर आज जब अनिल राजभर मऊ पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सुभसपा अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। अनिल राजभर ने कहा कि चुनाव के समय में जिसकी गाड़ी पर बैठकर घूमे उसे ही अब बेगाना बता रहे है। अनिल राजभर ने कहा वो सरासर आंख में धूल झोंकने वाली बात कह रहे है। चुनाव के समय में राजभर कई बार मीडिया के सामने आकर अब्बास को अपनी पार्टी का नेता बताया था। यही नहीं कई जगहों पर प्रचार प्रसार के दौरान भी अब्बास के साथ घूमते नजर आए थे। उसको पूरा प्रदेश और पूरा पुर्वांचल देखा था। अब इस तरह का उनका बयान मूर्खता पूर्ण है।