फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर कोपागंज में काटा बवाल, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 07:29 PM IST

गरीब समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अवधेश बागी के नेतृत्व में बुधवार को कोपागंज थाने में प्रदर्शन किया।इनका आरोप था कि बीते 15 अप्रैल को मोबाइल के लेनदेन में लालू बासफोर के साथ मारपीट की घटना में पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि पीड़ित पुलिस को 18 अप्रैल को शिकायत कर चुका हैं, ऐसे में मारपीट करने वाले आरोपियों द्वारा पीड़ित को धमकी दी जा रही है। प्रदर्शन कर रहे थाना क्षेत्र के कुम्हापुर अलीनगर निवासी लालू बासफोर ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6 बजे मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पुरा गोधना निवासी एक युवक ने उसे बहाने से अपने घर बुलाकर ले गए, जहां पहुंचते ही गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई प्रकाश को भी आरोपियों ने जमकर पीट दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।पीड़ित ने बताया कि घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी, लेकिन 18 अप्रैल को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। करीब आधा घंटे तक चली वार्ता के बाद पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।इस बावत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने कहा कि मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें