मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग गांव निवासी दो ट्रक चालकों की मौत पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। दोनों का शव सोमवार को उनके गांव पहुंचते ही इन गांवों में मातम पसर गया है। दोनों का अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तीधाम पर किया गया।