सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में सोमवार की अलसुबह हुई असगर अली (35) की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। प्रेमिका शहजादी ने दूसरे प्रेमी आकाश राव और उसके दोस्त सूरज राजभर के साथ मिलकर असगर की हत्या की थी। तीन माह पहले आकाश से मुलाकात होने के बाद दोनों में लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। पुलिस ने शहजादी और सूरज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।