मऊ जिले में गोंड एवं खरवार आदिवासी समाज के लोगों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा मुन्ना खरवार ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का पद और उनका व्यक्तित्व पूरे आदिवासी समाज के लिए गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद पहली बार किसी आदिवासी महिला का इस सर्वोच्च पद पर आसीन होना ऐतिहासिक है। ऐसे में उनके प्रति की गई कोई भी अमर्यादित आचरण न केवल उनका अपमान है, बल्कि पूरे देश के आदिवासी समाज, विशेषकर उत्तर प्रदेश के गोंड और खरवार समाज की भावनाओं को आहत करने वाली है। यह हमारे आत्मसम्मान की लड़ाई है। एक ओर हमारे समाज की गौरव राष्ट्रपति महोदया का अपमान किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश गोंड, केदार गोंड, प्रमोद खरवार, पप्पू गोंड, अजय गोंड, सुरेश गोंड, यशवंत पवन कुमार, सुदर्शन खरवार, रामप्रवेश सहित सैकड़ों प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे।