जुमे की नमाज को लेकर मऊ शहर के शाही कटरा मस्जिद पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस दौरान पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान भी तैनात किए गए हैं। वहीं नमाज अदा करने के लिए जो नमाजी हैं वह भी मस्जिद में पहुंच रहे हैं। इस दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस व पैरा मिलिट्री की फोर्स ने पैदल मार्च की।