फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम घोसी को सौंपा गया गो-सम्मान आह्वान अभियान का ज्ञापन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Tue, 28 Apr 2026 08:38 PM IST

तहसील क्षेत्र में सोमवार को गो-संरक्षण एवं गो-संवर्धन को लेकर चलाए जा रहे “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। अभियान का नेतृत्व प्रांशु सिंह तेजस ने किया। ज्ञापन में बताया गया कि भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संतुलन और मानव स्वास्थ्य में गौवंश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वर्तमान समय में गौवंश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है, जिसे सुधारने के लिए सरकार और समाज दोनों को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि गो-रक्षा और गो-संवर्धन के लिए ठोस नीतियां लागू की जाएं और जनजागरूकता अभियान को और तेज किया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से अनुरोध किया कि इस ज्ञापन को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाए, ताकि इस विषय पर उच्च स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि गो-संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे संबंधित स्तर पर अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान हिमांशु चौहान, आदित्य राजभर, सूरज राजभर, दीपक राजभर, विकास कश्यप, हैप्पी सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें