फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनजी लदे डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Apr 2026 09:20 PM IST

मऊ के सरायलखंसी थाना के भुजौटी के पास सोमवार को डीसीएम की चपेट में आने से दंपती घायल हो गए। महिला को हल्की चोंट आई जबकि बाइक चला रहे पति कोपागंज थाना के फतेहपुर ताल नरजा निवासी संतोष चौहान घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक दंपती हलधरपुर थाना के बेलौझा में शादी समारोह में गए थे। वहीं से अपने घर जा रहे थे। भुजौटी के पास घोसी की तरफ से आ रही सीएनजी लदी डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दिया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। थानाध्यक्ष घनश्याम ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें