मऊ जनपद में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, जिला महिला अस्पताल सहित सीएचसी पीएचसी में जांच सुविधाओं की कमी, अवैध व फर्जी अस्पताल और निजी अस्पतालों की जनता की खुली लूट के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा संजय गुप्ता को संबोधित ज्ञापन उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वकील अली को दिया।