फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: इंडिया गठबंधन ने भ्रष्टाचार की जांच और तालाब की सफाई की उठाई आवाज

मऊ में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तालाब के की सफाई की मांग की। कहा कि नगर पालिका की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण जनता को मूलभूत सुविधाएँ भी सही तरीके से नहीं मिल पा रही हैं। कलेक्ट्रेट परिसर का तालाब गंदगी से भरा हुआ है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। नगर पालिका चेयरमैन और नगर विकास मंत्री से मांग किया कि नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कलेक्ट्रेट के तालाब की तत्काल सफाई कराकर उसे व्यवस्थित किया जाए। डुमराव मोड़ के तिराहे पर गिर रहे गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था कर उसे आगे बढ़ाया जाए, ताकि आम जनता को गंदगी और जलभराव से राहत मिल सके। नगर में नियमित रूप से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराया जाए, जिससे लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके। इस अवसर पर अवधेश मौर्य, कांग्रेस के राम करन यादव, सीपीआई के अब्दुल अज़ीम सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें