फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

मऊ जिले में हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोपागंज नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोपागंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सड़क, नालियों, खड़ंजा के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि कोपागंज नगर पंचायत में कमीशन का खेल खुलेआम चल रहा है। सरकार की तरफ से विकास कार्यो के लिए जारी धन का बंदरवाट किया जा रहा है। नगर पंचायत कोपागंज के द्वारा खरीदी गई सामग्री में पारदर्शिता का अभाव है इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमिताएं की गई हैं। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोपागंज नगर पंचायत में लाइट की खरीद में भी व्यापक पैमाने पर लूट खसोट की गई है। जरूर से अधिक कीमत पर खरीदारी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें