फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में डीजे में उतरा हाईटेंशन तार का करंट, चार घायल, अस्पताल ले जाया गया

नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 08:41 PM IST

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के काज्ञा खुर्द गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे पर चढ़े चार बच्चे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से चारों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई गई। नगर विकास और ऊर्जा मंत्री के वार्ड रानीपुर थाना क्षेत्र के काज्ञा खुर्द मुहल्ले में स्थापित मूर्ति विसर्जन करने के लिए दक्षिण टोला थाना की सरहद से सटे कोपागंज थाना क्षेत्र स्थित तमसा नदी के पूराघाट जा रहे थे। अभी कुछ दूर पहुंचे ही थे कि डीजे के ऊपर एक युवक मानस विश्वकर्मा झंडा लहरा रहा था। तभी हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया। युवक के हाई टेंशन तार की चपेट में आते ही पूरा डीजे वाहन में करंट उतर गया। डीजे के आसपास नाच रहे बच्चे काझा खुर्द थाना रानीपुर निवासी मयंक, अनुज विश्वकर्मा,दुर्गा राय और मानस विश्वकर्मा हाई टेंशन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत आनन-फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जांच के सभी स्थिति सामान्य बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें