कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को अपने ऊपर एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व प्रधान मुकेश राय आमरण अनशन पर बैठ गए। मुकेश राय ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। उसी में उनके ऊपर एससी/एसटी का मुकदमा दक्षिण टोला में थाने में दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जिस वक्त मारपीट हुई थी, उस वक्त वह आजमगढ़ में थे। उनको फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक इसकी जांच होकर मेरे खिलाफ दर्ज मुकदमे को नहीं हटाया जाएगा तब तक मैं आमरण अनशन पर बैठा रहूंगा।