फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, बर्तन पकाने के लिए रखे उपले और लकड़ी जलकर राख, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 11:40 AM IST

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़सुई अहिलासपुर गांव में रविवार की सुबह 11 बजे बुद्धिराम प्रजापति की दो झोपड़ियों में आग लग गई। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। घटना में बर्तन पकाने के लिए रखे उपले और लकड़ियां जलकर राख हो गईं, इससे उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो गया। बुद्धिराम प्रजापति ने बताया कि वो मिट्टी का बर्तन बनाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। सुबह 11 बजे अचानक झोपड़ी से धुआं निकलने लगा और आग की लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद ग्रामीण खुद ही आग बुझाने में जुट गए। लेकिन सूखे उपले और लकड़ियों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें