फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का आयोजन, मोहम्मद मोद्दसिर, प्रिया सबसे तेज दौड़े

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 08:08 PM IST

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता समारोह का उद्घाटन रविवार को मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आजमगढ़ के मोहम्मद मोद्दसिर प्रथम, बलिया के राहुल राजभर को दूसरा तथा आजमगढ़ के सूरज राजभर को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर बालक वर्ग में आजमगढ़ के मोहम्मद मोद्दसिर प्रथम, बलिया के चंचल राजभर को दूसरा और आजमगढ़ के शिवेन को तीसरा स्थान मिला। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मऊ जिले की प्रिया पाल प्रथम, आजमगढ़ जिले की रहनुमा खातून को दूसरा और आजमगढ़ की रिया वर्मा को तीसरा स्थान मिला। प्राथमिक स्तर के योगासन प्रतियोगिता में मऊ के बच्चों ने प्रथम स्थान हासिल किया तो वहीं आजमगढ़ को दूसरा स्थान मिला। जनपद मऊ का प्रतिनिधित्व करते हुए प्राथमिक विद्यालय कइयाँ के बच्चों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों एवं अतिथियों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही विद्यालय की छात्राओं अंजलि,अंकिता, सपना, संध्या, नंदिनी,अनुष्का,यासमीन के समूह ने योगासन में हैरतंगेज प्रदर्शन से उपस्थित लोगों को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुख्य अतिथि सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें