फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के साथ जबरन टैगिंग पर रोक की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Apr 2026 08:54 PM IST

मऊ जिले में मऊ खाद बीज व्यापारी सेवा समिति के तत्वाधान में खाद-बीज व्यापारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन के प्रतिनिधि दिन दयाल कुशवाहा ने बताया कि “उत्तर प्रदेश खाद बीज व्यापार सेवा समिति” के आह्वान पर पूरे प्रदेश सहित देशभर के कृषि आदान (खाद, बीज और कीटनाशक) व्यापारी एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी लंबे समय से नीतिगत और व्यवहारिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है, जिससे व्यापारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।कहा कि व्यापारियों की प्रमुख मांगों में उर्वरक कंपनियों द्वारा खाद के साथ जबरन टैगिंग पर रोक, खाद की फार (फेयर ऑन रोड) आपूर्ति सुनिश्चित करना, डीलर मार्जिन को न्यूनतम 8% तक बढ़ाना और साथी पोर्टल को ग्रामीण रिटेलर्स के लिए वैकल्पिक बनाना शामिल है। इसके अलावा एचजीबीटी बीज नीति को स्पष्ट करने, सीलबंद पैकिंग में नमूना फेल होने पर विक्रेताओं को दोषमुक्त करने, एक्सपायर्ड कीटनाशकों की अनिवार्य वापसी और नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 में कठोर प्रावधानों को शिथिल करने की भी मांग की गई।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी, जिसका सीधा असर कृषि व्यवस्था और किसानों पर पड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें