फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बालक घायल, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, VIDEO

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर चट्टी पर सोमवार की सुबह 10 बजे बेकाबू कार ने सड़क पार कर रहे एक बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद नाराज परिजन और ग्रामीणों ने दुबारी-मधुबन सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि ब्रेकर नहीं होने के चलते यहां आए दिन हादसा होता रहता है। कई बार अवगत कराने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उधर, जाम की सूचना पर एसडीएम मधुबन खुद घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए ब्रेकर बनाने और जल्द ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें