मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के मठिया मौज स्थित गेहूं के खेत में रविवार की सुबह रामभवन चौहान (42) का शव मिला। जुबान बाहर निकली हुई थी और जान से खून निकल रहा था, जिसे देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहां से 10 मीटर दूरी पर डंडा मिला, जिससे हमला कर हत्या का शक है। थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर गदयापार निवासी रामकरण चौहान ने बताया कि उनके बड़े भाई रामभवन मजदूरी करते थे। शनिवार की सुबह काम पर निकले थे, शाम को उनसे फोन पर बात हुई तो उन्होंने चिकन लाने की बात कही थी। लेकिन देर रात तक वो घर नहीं लौटे। कुछ देर बार उनका मोबाइल भी बंद हो गया था। रविवार की सुबह 8.30 बजे के बाद उन्हें शव मिलने की सूचना मिली, जाकर देखा तो बड़े भाई थे। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया है। शव की स्थिति देख सामान्य मौत नहीं लग रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद जिनका स्पष्ट हो पाएगा।