मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं का एक दल मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के परिसर में पहुंचा। यहां मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी प्रभारी के विरूद्ध नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रभारी पर अभद्रता और रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करने की मांग की। उषा देवी, रीता देवी, सुमित्रा देवी, शशीकला, चिंता देवी, आशा देवी, शीला देवी, इंद्रवति, कुसुम, लक्ष्मी देवी, रंभा देवी, प्रीती देवी, बिंदू देवी, पुष्पा देवी, चंपा देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर के धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचा। यहां प्रदर्शन करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काफी अव्यवस्था का आलम पसरा हुआ है। आरोप लगाया कि सीएचसी प्रभारी न केवल आशा कार्यकर्ताओं से गलत व्यवहार करे है बल्कि समय से मानदेय देने के नाम पर हमसें दौ सौ रूपया की रिश्वत की मांग की जाती है।इतना ही नहीं जब कोई खुलकर इसका विरोध करता है तो उसे अपने पद की ताकत का धौंस देकर धमकाने का काम भी किया जाता है। मांग की इस मामले की प्रशासन जांच कराकर हटाने के साथ उनके खिला उचीत कार्रवाई की मांग की गई।