मऊ कलेक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं ने बिजली निगम की चेकिंग के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान सलाहबाद निवासी पीड़ित अधिवक्ता भरत प्रजापति ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के लोग मेरे घर पर चेकिंग के लिए पहुंचे और सीढ़ियों से छत पर पहुंच गए। साथ ही महिलाओं से अभद्रता करने लगे। जिसके बाद विरोध करने पर कहा सुनी हुई। उन्होंने कहा कि हम कनेक्शन धारी हैं अगर मेरे द्वारा कोई बिजली चोरी पाई जाती है तो विभाग एफआईआर दर्ज कराता, लेकिन ऐसा नही किया गया। हम बहुत आहत हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान अमरनाथ सिंह, अश्वनी सिंह, प्रदीप सिंह, स्वतंत्र सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।