उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की प्रस्तावित आवासीय योजना के लिए भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के विवाद को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच गतिरोध कायम है। बीते रविवार को हुई किसानों की महापंचायत के छह दिन बाद शुक्रवार की शाम प्रशासनिक अधिकारियों की टीम किसानों से वार्ता करने पहुंची, लेकिन करीब एक घंटे चली बातचीत के बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी।