फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में नगर पालिका में भ्रष्टाचार को लेकर आप ने खोला मोर्चा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

आप जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध को लेकर मोर्चा खोलते हुए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में विकास कार्य में हो रहे धांधली की जांच की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने बताया कि नगरपालिका द्वारा शासन से जारी धन का लगातार दुरुपयोग हो रहा है, कहा कि हर काम में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है।आगे बताया कि कई स्थानों पर रोड चौड़ीकरण होने वाला है, लेकिन नाला बनाने के साथ स्ट्रीट लाइट लगा दिया गया है। वर्तमान में यह स्थिति है बढुआ गोदाम से लेकर बकवल तक स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है, जबकि इस रोड को चौड़ीकरण हेतु आदेश जारी हो चुका है।बताया कि वन विभाग के साथ दूसरे विभाग कई बार दिशा निर्देश जारी कर चुके है लेकिन फिर भी रोड लाइट लगाया जा रहा है। आरोप लगाया कि नगरपालिका कमीशनखोरी का अड्डा बन चुका है।मांग की नगरपालिका के हर काम की जांच हो और गलत कार्य करने वाले पर उचित कार्यवाही हो, साथ ही चेताया कि कार्यवाही नही होने की स्थिति में आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन करने का बाध्य होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें