फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, नगरपालिका परिषद पर लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका परिषद परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले नगरपालिका परिषद की तरफ से स्वकर प्रणाली को लागू किया गया है। स्वकर प्रणाली लागू होने से जनता में नगर पालिका परिषद में अधिकतर गरीब कमजोर तबके के मजदूर और बुनकर निवास करते हैं, जो स्वकर प्रणाली लागू होने से काफी मायूस नजर आ रहे हैं। अधिक टैक्स दे पाना उनके लिए संभव नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि नगरपालिका प्रशासन की तरफ से नगरपालिका में निर्माण कार्य और अधिकतर सभी कार्यों में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है और कमीशन सरेआम लिया जा रहा है। सुधार नहीं होने पर कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने को विवश हो जाएंगे। धरना में मुहम्मद असलम अंसारी, अवधेश मौर्या, करन भारती, मनोज कुमार, अभय यादव, अफ़रोज़ आलम, अमित सिंह, अंकुर यादव, संजय राजभर, हाज़ी सैदुरहमन,इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें