मऊ में दो सितंबर से लेकर 15 सितंबर हर घर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे। विभाग की तरफ से इसके लिए कुल 2491 टीम लगाई गई है। एक टीम में दो लोग रहेंगे, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। इन सभी टीम का मानिटरिंग के लिए 494 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। इसी अभियान के दौरान दो साल से उपर के सभी लोगों की जांच की जाएगी। सातवें ओर 14वें दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें छूटे हुए लोगों की भी जांच की जाएगी। टीम संदिग्ध के पीठ, पेट, हाथ, पैर, की जांच करेगी। कोई भी मरीज संदिग्ध मिलने पर उसे पीएचसी और सीएचसी पर रेफर किया जाएगा। वही पर उनकी अंतिम जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर मरीज को दवा देकर उसका उपचार कराया जाएगा।