मऊ जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम नगर के पांच चौराहे पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत 20 बाइक चालकों पर कार्रवाई करते हुए वाहन सीज किया गया। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सड़क हादसे का लगातार बढ़ते हादसे को लेकर पुलिस द्वारा विशेष अभियान गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा, बलिया मोड़, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, आजमगढ़ मोड़ पर चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हाई स्पीड और स्टंट से संबंधित 20 गाड़ियां सीज की गई। साथ ही बेवजह सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे 25 युवाओं से बंध पत्र एंटी रोमियो सेसम्बंधित भरवाने की कार्रवाई की गई।