मथुरा के थाना मांट के गांव नगला लोहरे निवासी युवक ने यमुना में छलांग लगा दी। थाना मांट के गांव नगला लोहरे निवासी 25 वर्षीय श्याम सुंदर पुत्र कुमरपाल सिंह शनिवार देर शाम को लापता हो गया। रविवार को श्याम सुंदर के पकड़े यमुना किनारे पड़े मिले, जिससे यमुना नदी में डूबे जाने की आशंका जताई जा रही। श्याम सुंदर के भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि वह शनिवार को लापता हो गया था। किसी ने यमुना नदी में छलांग लगाते हुए देखा है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में तलाश की जा रही है।