फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अचानक बंद हो गई फैक्ट्री...मजदूरों का फूट पड़ा आक्रोश, किया विरोध प्रदर्शन

अरुन पाराशर Updated Mon, 27 Oct 2025 05:30 PM IST

मथुरा के छाता में राष्ट्रीय मार्ग 19 स्थित गिन्नी फैक्ट्री (अब आरएसडब्ल्यूएम लिमिटेड) के बंद होने के बाद सैकड़ों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें बिना नोटिस दिए फैक्ट्री बंद की जा रही है। महिला कर्मचारी बाला देवी ने बताया कि वह कई वर्षों से कंपनी में कार्यरत हैं, उन्होंने अचानक कंपनी बंद होने पर चिंता व्यक्त की। अन्य महिला कर्मचारियों ने भी कहा कि कंपनी बंद करने से पहले उनका बकाया वेतन दिया जाना चाहिए था। मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं हो जाता, वे फैक्ट्री गेट से नहीं हटेंगे। इस फैक्ट्री में अधिकतर प्रवासी मजदूर कपड़ा बनाने का कार्य करते हैं और कंपनी का बंद होना उनके लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। लेबर अधिकारी प्रकाश ने बताया कि उन्होंने सभी मजदूरों की समस्याओं को सुना है और जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया है। हालांकि, मजदूरों ने अधिकारी की बात से असहमति जताई और अपना धरना प्रदर्शन जारी रखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें