मथुरा के छाता तहसील परिसर में बृहस्पतिवार दोपहर ग्राम सुपना से ग्रामीण विद्युत विभाग की शिकायत लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली और घरों में जबरन घुसने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन देने आए थे। क्षेत्राधिकारी की अनुपस्थिति में प्रार्थना पत्र पेशकार को सौंपा गया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। ज्ञापन देने के बाद पुलिस ने प्रधान कैलाश चंद्र सहित कई ग्रामीणों को हिरासत में लेकर छाता कोतवाली भेज दिया। इस कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की और विरोध की स्थिति भी बनी, जिससे तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई।